फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Agro Industries Corporation warehouse in-charge arrested for taking bribe of Rs 35 thousand

Kurukshetra News: हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन गोदाम का प्रभारी 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Haryana Agro Industries Corporation warehouse in-charge arrested for taking bribe of Rs 35 thousand
कुरुक्षेत्र। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पंचकूला टीम ने हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड के गोदाम प्रभारी को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे कुरुक्षेत्र अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने राइस मिल के चावलों के स्टॉक का शाहाबाद गोदाम में भंडारण करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


एसीबी अंबाला को दी शिकायत में सैनी माजरा के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया था कि शाहबाद में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम प्रभारी धीरज चौहान वर्ष 2022-23 सीजन के चावलों के स्टॉक का भंडारण करने के लिए 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद योजना के तहत टीम ने शिकायतकर्ता को 35 हजार रुपये के चिह्नित नोट देकर आरोपी के पास भेज दिया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए टीम ने तुरंत आरोपी को रंगे हाथ काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता पंचकूला मदन गोपाल जिंदल, एसडीओ संजय वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। एसीबी पंचकूला के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अंबाला ब्यूरो में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से रिश्वत के 35 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।आरोपी धीरज चौहान को बुधवार को कुरुक्षेत्र की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed