{"_id":"6a24778480adaab1a705573d","slug":"harsola-11-registered-a-resounding-victory-by-defeating-brahman-majra-by-13-runs-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156021-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरसोला-11 ने ब्राह्मण माजरा को 13 रन से हराकर दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरसोला-11 ने ब्राह्मण माजरा को 13 रन से हराकर दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन
पिहोवा। गुमथला पिहोवा अंडर क्रिकेट कप में हरसोला-11 ने ब्राह्मण माजरा की टीम को 13 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में हर्ष की विस्फोटक बल्लेबाजी और अनुज की कसी हुई गेंदबाजी से टीम ने विजय हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरसोला-11 ने निर्धारित पांच ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष ने महज 20 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह छक्के और तीन चौके लगाए, वहीं जस्सी ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाते हुए दो छक्के जड़े और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया।
84 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राह्मण माजरा की टीम 4.5 ओवर में 70 रन बनाकर छह विकेट खो बैठी। टीम की ओर से साहिल ने अकेले संघर्ष करते हुए 16 गेंदों पर 49 रन बनाए। उनकी पारी में पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे। हालांकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा। हरसोला-11 की ओर से अनुज ने एक ओवर में केवल छह रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। हर्ष ने भी गेंदबाजी में योगदान देते हुए एक ओवर में महज 12 रन दिए।
16 गांवों की टीमें दिखाएंगी दम, दयालपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। समसीपुर के खेल मैदान में शनिवार को दयालपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के करीब 16 गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें सभी मैच टेनिस की गेंद से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 12,100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले पांच-पांच ओवर के होंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के उद्घाटन करने पहुंचे साहिल सुधा ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती ने देश को अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। यहां की खेल परंपरा हमेशा गौरवशाली रही है। उन्होंने अर्जुन पुरस्कार विजेता डॉ. दलेल सिंह, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, सुरेंद्र पाल और क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक का उल्लेख करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।