{"_id":"69bb07c8a106b14a800e66c3","slug":"harshshimat-kaur-and-navdeep-stood-first-in-the-quiz-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-151771-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: क्विज प्रतियोगिता में हर्षशिमत कौर और नवदीप रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: क्विज प्रतियोगिता में हर्षशिमत कौर और नवदीप रहे प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रिंटिंग डे की संगोष्ठी के अंतिम दिन प्रतियोगिता में विजेता छात्र को सम्मानित कर
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार व मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय प्रिंटर्स डे राष्ट्रीय संगोष्ठी का बुधवार को समापन हो गया। संगोष्ठी के अंतिम दिन क्विज प्रतियोगिता में हर्षशिमत कौर और नवदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अर्जुन और वंशिका द्वितीय रहे। रंगोली में महक रानी प्रथम और अर्जुन द्वितीय रहे।
पोस्टर मेकिंग में अनमोल राणा प्रथम और निकिता द्वितीय स्थान पर रहीं। पैकिंग डिजाइन में भूमि गुप्ता प्रथम, सूर्यानी द्वितीय रहीं। डिजिटल विज्ञापन में दिनेश पूनिया प्रथम, विकास सैनी द्वितीय रहे। सब्लिमेशन प्रिंटिंग में पूजा प्रथम व रितेश नागपाल द्वितीय रहे। स्क्रीन पेंटिंग में सुनील प्रथम और हर्षशिमत द्वितीय रहे। तकनीकी प्रेजेंटेशन में अर्जुन प्रथम, विनय और हिमांशी सक्सेना द्वितीय स्थान पर रहे।
समापन अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रिंटिंग इंडस्ट्री के नवाचार कौशल को दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय-समय पर आत्मविश्लेषण करते हुए खुद को अपडेट रखना जरूरी है।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि संगोष्ठी में उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नवाचार, कॅरिअर और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।
प्रिंटर्स डे पर स्टॉल विजिट, विद्यार्थियों ने देखी हस्तशिल्प व प्रिंटिंग की विविधता
एमसीएमटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रिंटर्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने स्टॉल का दौरा किया। स्टॉल पर हस्तशिल्प और प्रिंटिंग से जुड़े विभिन्न उत्पादों की विविधता देखने को मिली। यहां हस्तनिर्मित घरेलू वस्तुएं, प्रिंटेड आइटम, स्केच, आर्टवर्क और अन्य रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित किए गए थे।