फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Harsh due to power cut, hot winds made trouble

Kurukshetra News: बिजली कट से परेशानी, गर्म हवाओं ने किया बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Harsh due to power cut, hot winds made trouble

विज्ञापन

कैथल। जून महीने के मध्य में अब गर्मी और अधिक तेजी से बढ़ रही है। दोपहर में गर्म हवाओं के चलते सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं तेज गर्मी के कारण बाजार में भी लोग कम पहुंच रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

जून में सुबह के समय धूप निकलने के बाद नौ बजे के बाद से गर्मी शुरू हो जाती है। वहीं बिजली बार-बार बिजली कटों के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। रात में भी गर्मी अधिक होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिलती। गर्मी के कारण बाजार भी सूने पडे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि जून महीने में ऐसा ही मौसम रहेगा। अब अगले 15 से 20 दिन तक लोगों को गर्मी अधिक सताएगी। इस स्थिति में किसान अपनी खेतों में उगाई गई सब्जियों की फसल में लगातार सिंचाई करता रहे।
विज्ञापन


वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को धूप से बचाएं। उन्हें केवल शाम के समय ही बाहर जानें दें। इसके साथ उन्हें ठंडे पेय पदार्थ दें। यदि धूप में निकलें तो छाता या तोलियां बच्चों सिर पर जरूर ढके। ऐसा करने से गर्मी से बचाव हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed