फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hariyavi culture will be seen in Song Mahotsav

Kurukshetra News: सांग महोत्सव में दिखेगी हरियावी संस्कृति

Sat, 08 Apr 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 08 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Hariyavi culture will be seen in Song Mahotsav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जनसंपर्क विभाग हरियाणा द्वारा धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सांग महोत्सव का आयोजन 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सायं तीन बजे किया जाएगा। इस सांग महोत्सव का आयोजन कलाकृति भवन हरियाणा कला परिषद नजदीक ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में किया जाएगा।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कलाकारों को संरक्षण देने के लिए अनेक योजनाओं को चलाया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत कलाकारों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। प्रदेश की लुप्त होती वाद्य और गायन कला के संरक्षण के लिए भी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में जनसंपर्क विभाग द्वारा धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये सांगी देंगे प्रस्तुति
सांग उत्सव के पहले दिन 10 अप्रैल को सांगी दमन सिंह द्वारा सावित्री सत्यवान, सांगी संजय द्वारा राजा नल दमयंती, सांगी कुलदीप सांगी द्वारा राजा अंब सांग की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी प्रकार 11 अप्रैल को सांगी धर्मबीर द्वारा नरसी का भात, सांगी राजेश निंदाना द्वारा लीलो चमन, सांगी समंदर लाल द्वारा वनदेवी, सांगी वेद प्रकाश द्वारा दुरु भगत, 12 अप्रैल को सांगी डॉ. सतीश कश्यप द्वारा ज्यानी चोर, सांगी राजेश कुमार द्वारा शाही लकड़हारा, सांगी रामशरण द्वारा राजा वीर विक्रमाजीत, सांगी श्याम लाल द्वारा हरि राजा, 13 अप्रैल को सांगी विष्णु दत्त द्वारा सेठ ताराचंद, सांगी नरेन द्वारा हीरामल जमाल, सांगी सुरेश कुमार द्वारा रूप बसंत, सांगी सतपाल द्वारा गोपी चंदर और 14 अप्रैल को सांगी रतन भारती द्वारा चाप सिंह, सांगी राजेंद्र सिंह द्वारा हीर रांझा व सांगी सूरजभान उर्फ सूरज बेदी द्वारा धर्म देवी नौबहार सांग की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed