{"_id":"6afdee1f34634f70400b212f","slug":"harihar-and-janseva-express-trains-will-not-run-for-three-months-kurukshetra-news-c-246-1-sknl1020-166330-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तीन महीने नहीं चलेगी हरिहर व जनसेवा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तीन महीने नहीं चलेगी हरिहर व जनसेवा एक्सप्रेस
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन व यात्री। संवाद आर्काइव
जगाधरी। अंबाला छावनी से बरौनी और अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट तक चलने वाली ट्रेनों का रेलवे तीन महीने संचालन नहीं करेगा। रेलवे ने इन दोनों के साथ कुछ अन्य गाड़ियों के संचालन पर तीन महीने के लिए रोक लगा दी है। रेलवे ने सर्दियों में घने कोहरे और धुंध की संभावना के कारण यह निर्णय लिया है। दृश्यता कम होने से ट्रेनों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन पर असर पड़ता है। इसी आशंका को देखते हुए रेलवे ने कई गाड़ियां रद्द की हैं। वहीं, नई दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी आंशिक रूप से रद्द की गई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी होगी।
बरौनी-अंबाला छावनी हरिहर एक्सप्रेस (14523) तीन दिसंबर से एक मार्च 2027 तक और अंबाला छावनी-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस (14524) एक दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी। लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615) और अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस (14616) पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक निर्धारित दिनों में नहीं चलेंगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617) तीन दिसंबर से दो मार्च 2027 तक तथा अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14618) एक दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी।
इसी तरह काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12207) आठ दिसंबर से दो मार्च 2027 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द रहेगी। जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस (12208) छह दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक प्रत्येक रविवार को नहीं चलेगी। योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस (14605) सात दिसंबर से एक मार्च 2027 तक प्रत्येक सोमवार और जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14606) छह दिसंबर से 28 फरवरी 2027 तक प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम होने से गाड़ियों की गति और सुरक्षित परिचालन प्रभावित होता है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका कम करने और सुरक्षित रेल संचालन बनाए रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। निर्धारित समय के बाद सभी गाड़ियां नियमित रूप से चलाई जाएंगी। संवाद
बॉक्स
अंबाला तक ही होगा संचालन
नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681-82) का संचालन एक दिसंबर से एक मार्च 2027 तक अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन तक ही होगा। इस दौरान अंबाला छावनी से जालंधर सिटी के बीच ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का ध्यान रखना होगा।
-- -- -- -- -- -