फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hardeep, Avni stood first in 100 meter race and the team of Deepanshu and Bhoomi stood first in 400 meter relay race.

Kurukshetra News: 100 मीटर दौड़ में हरदीप, अवनी और 400 मीटर रिले दौड़ में दीपांशु व भूमि की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hardeep, Avni stood first in 100 meter race and the team of Deepanshu and Bhoomi stood first in 400 meter relay race.
-कुवि यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए खेल बहुत जरूरी है। इसलिए खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 100 मीटर दौड़ में पांचवीं कक्षा के हरदीप व अवनी ने पहला स्थान और अंश व डेजी ने दूसरा तथा अरमन व अमृता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर रिले दौड़ में कक्षा 11वीं में दीपांशु व भूमि की टीम ने पहला, पीयूष व शिखा की टीम ने दूसरा, यश मेहरा तथा नंदिनी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चम्मच-नींबू रेस में कक्षा छठी के निकुंज व पूर्वी ने पहला, यशप्रीत व उर्वी ने दूसरा तथा हरमन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं हर्डल रेस में कक्षा आठवीं के नवन व रमनदीप ने पहला, मोहित व अंशु ने दूसरा तथा शिवा व महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं की स्लो साइकिल रेस में सोनाक्षी ने पहला, सिमरन ने दूसरा तथा सुशीला ने तीसरा स्थान हासिल किया। थ्री लेग रेस में अभिषेक व सुभित ने पहला, वरुण व सम्राट ने दूसरा तथा वंश व प्रथम ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि सैक रेस में सातवीं कक्षा के गुरमीत व पलक ने पहला, रचित व हर्षिता ने दूसरा तथा गुरुराज व रिजुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की वाइस चेयरपर्सन प्रो. सुनीता दलाल ने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के सभी छात्रों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई है। छात्र खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।





महिला कबड्डी टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान
कुरुक्षेत्र। 18 से 25 जनवरी तक गुरु काशी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो बठिंडा में आयोजित हुई महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ जोन व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने नार्थ जोन चैंपियनशिप में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम को हराकर लीग मैचों के लिए क्वालिफाई किया। लीग मैचों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, इसी प्रकार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में अपने पूल में पहले स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए बड़े हर्ष एवं गर्व का विषय है। महिलाएं आज शिक्षा, विज्ञान, शोध एवं खेल सहित अन्य क्षेत्रों में अग्रणी रहकर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल करना वास्तव में बड़ा सराहनीय है। खेलों एवं खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, कबड्डी टीम की मैनेजर साक्षी राठी, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच राजेश, रेसलिंग कोच रमेश, फुटबॉल कोच मोनिका व हॉकी कोच मलकीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed