फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Harco Bank Chairman Hukam Bhati in Kurukshetra said, PACS opened in every village to make farmers prosperous

Haryana: हरको बैंक के चेयरमैन हुकम भाटी बोले, किसानों को समृद्ध बनाने के लिए गांव-गांव में खोला जाएगा पैक्स

Sat, 02 Sep 2023 01:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 01:38 PM IST
सार

हरियाणा राज्य सहकारिता बैक एंव हरको बैक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश में पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृद्धि कार्यक्रम के तहत प्रदेश के हर गांव में पैक्स की शाखा खोली जाएगी। इस समय प्रदेश में पैकस की 750 शाखाएं कार्यरत है और सरकार की तरफ से जल्द ही प्रदेश में पैक्स की संख्या में इजाफा करके 6750 कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Harco Bank Chairman Hukam Bhati in Kurukshetra said, PACS opened in every village to make farmers prosperous
हरियाणा राज्य सहकारिता बैक एंव हरको बैक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक गांव में पैक्स खोलेगी। इस पैक्स पर सीएससी सेंटर भी खोला जाएगा। इस सीएससी सेंटर के माध्यम से किसानों को घर बैठे तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इस समय प्रदेश में पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृदधि कार्यक्रम चलाया जा रहा है और पूरे प्रदेश का कवर  किया जाएगा। यह कहना है हरियाणा राज्य सहकारिता बैक एंव हरको बैक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी का।

विज्ञापन


सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए
शनिवार को नीलकंड़ी यात्री निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, हरियाणा पशुधन एवं डेयरी विकास निगम के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, प्रदेशाध्यक्ष दिनेश जिंदल, सह संयोजक पियुष मैहता, राम रत्न, सुशील राणा, महाप्रबंधक तनवीर मोर सहित अन्य अधिकारियों ने सहकारिता विभाग व सहकारी बैंक की तरफ से पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सहकारिता विभाग की तमाम उपब्धियों व गतिविधियों को देखा और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


रोजगार स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपए का ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा
चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश में पैक्स सशक्तिकरण से किसानों की समृद्धि कार्यक्रम के तहत प्रदेश के हर गांव में पैक्स की शाखा खोली जाएगी। इस समय प्रदेश में पैकस की 750 शाखाएं कार्यरत है और सरकार की तरफ से जल्द ही प्रदेश में पैक्स की संख्या में इजाफा करके 6750 कर दिया जाएगा। इस पैक्स पर सीएससी सेंटर भी खोला जाएगा और इस सेंटर से किसानों व आम नागरिकों को 176 तरह की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पैक्स पर पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी। इतना ही नहीं पैकस की खुलने से गांव के लोगों को रोजगार दिया जाएगा, इन पैक्स पर पैसों का लेनदेन किया जा सके और सरकार की तरफ से पैक्स के माध्यम से ज्वाइंट लाइविलिटी ग्रुप ( जेएलजी) में चार महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इन महिलाओं को किसी प्रकार का रोजगार स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपए का ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 16 पैकस को माडल पैकस का दर्जा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार प्रदेश के हर जिला में चार पैकस को माडल पैकस बनाया जाएगा। इस पैकस पर तमाम सुविधाएं दी जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों को हर बैठे तमाम सेवाएं देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इसके लिए सोनीपत, पानीपत  व करनाल का दौरा कर चुके हैं और अब कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद में कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है। यह पैकस व सीएससी सेंटर आने वाले समय किसानों के लिए वरदान साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed