फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Happy Card site down for 10 days, beneficiaries upset

Kurukshetra News: दस दिन से ठप हैप्पी कार्ड की साइट, लाभार्थी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Happy Card site down for 10 days, beneficiaries upset
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की हैप्पी कार्ड योजना के लाभार्थियों को पिछले करीब 10 दिनों से भारी परेशानी हो रही है। योजना की ऑनलाइन वेबसाइट तकनीकी कारणों से ठप है। कार्डधारकों के मोबाइल पर ओटीपी जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे कार्ड सक्रिय करने में बाधा आ रही है। बहुत से पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन

रोजाना करीब 400 लोग नया बस अड्डा परिसर आ रहे हैं। इनमें से लगभग आधी संख्या ऐसे लोगों की है जो पात्र होने पर भी कार्ड नहीं बनवा पा रहे। ओटीपी जारी करने वाली वेबसाइट में तकनीकी खामी है। दूर-दराज के कस्बों और गांवों से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। उन्हें बार-बार कार्यालय आने पर किराया खर्च करना पड़ रहा है। हर बार उन्हें सर्वर और वेबसाइट शुरू होने का इंतजार करने को कहा जाता है। बोडला, टाटकी और लाडवा जैसे स्थानों से आए लोगों ने अतिरिक्त खर्च की शिकायत की।
विज्ञापन

उधर, महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों का 10 सदस्यीय दल हैप्पी कार्ड वितरण कार्य में लगा है। लोगों को दिक्कत न आए, इसके पूरे प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा, ऑनलाइन से जुड़ी कुछ तकनीकी खामी है। इससे वेबसाइट पूरी तरह काम नहीं कर पा रही है। जल्द सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed