{"_id":"67c2103bae0904dc8d034d9a","slug":"hailstorm-increased-farmers-worries-in-babain-average-rainfall-recorded-was-11-mm-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-132038-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाबैन में ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 11 एमएम दर्ज की गई औसतन बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाबैन में ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 11 एमएम दर्ज की गई औसतन बारिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/बाबैन। दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। शुक्रवार दोपहर तक धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। जिले में औसतन 11 एमएम बारिश दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा बारिश बाबैन में 17 एमएम दर्ज की गई, जहां कई क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर के समय धूप भी खिली शाम को फिर से घने बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई जो देर रात्रि तक जारी रही।
शनिवार को भी मौसम में बदलाव रहने की संभावना जताई जा रही है जबकि दो दिन बाद फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। बारिश के चलते तापमान भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 व न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदाबांदी के बीच 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही।