फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haider of Mangouli Rangdan got first place in the age group of opal teeth in livestock exhibition

पशुधन प्रदर्शनी में मंगौली रांगडान के हैदर ने दूधिया दांत आयु वर्ग में पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Haider of Mangouli Rangdan got first place in the age group of opal teeth in livestock exhibition
Haider of Mangouli Rangdan got first place in the age group of opal teeth in livestock exhibition - फोटो : Kurukshetra
बाबैन। पशुधन प्रदर्शनी में मंगौली रांगडान के उदयवीर सिंह के घोड़े हैदर ने दूधिया दांत आयु वर्ग में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह तीन दिवसीय 38वीं राज्य प्रदर्शनी पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा की ओर से 25 फरवरी को भिवानी में आयोजित हुई थी। उदयवीर सिंह ने बताया कि घोड़े रखना उनका शौक है। यह उनके दादा-परदादा के समय से चला आ रहा है। हरियाणा मुर्रा नस्ल की भैंस के लिए देशभर में विख्यात है। इसलिए उन्होंने भी अच्छी नस्ल का घोड़ा तैयार करके हरियाणा का नाम रोशन करने की ठानी थी।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह विर्क ने मात्र 21 माह के हैदर ने 2021 में पुष्कर (राजस्थान) में आयोजित अखिल भारतीय पशु प्रदर्शनी में मारवाड़ी ब्रीड के दूधिया दांत वर्ग में पूरे देश में चौथे स्थान पर रहकर अपना लोहा मनवाया था। वह हैदर की उचित देखभाल तथा भरण-पोषण का विशेष ख्याल रखता है। वह हैदर को प्रतिदिन खुराक में चना, बाजरा, जौं, दूध, मल्टी विटामिन के अलावा फल देते हैं। भविष्य में उन्हें उम्मीद है कि यह घोड़ा नए-नए आयाम स्थापित करेगा और मारवाड़ी नस्ल का विश्व प्रसिद्ध स्टेलियन बनकर नया इतिहास रचेगा।
विज्ञापन

बताया कि हैदर की इस शानदार जीत पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा ने उन्हें प्रथम इनाम के तौर पर 21 हजार रुपये की नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर विभाग के प्रबंध निदेशक डॉ. एसके बामोरिया, महानिदेशक डॉ. बीएस लौय व उपनिदेशक डॉ. सुखदेव राठी ने उदयवीर सिंह को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed