{"_id":"66e218eb8d507674400752f4","slug":"gurukul-players-dominated-in-the-17th-district-level-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-123905-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 17वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 17वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुकुल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 17वीं जिला स्तरीय जूनियर, यूथ, सीनियर एवं वुशू चैंपियनशिप का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया, जिसमें में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक हासिल किए। ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सब जूनियर प्रतियोगिता में आदित्य राज, यश नागर, देवव्रत, निश्चय, आदित्य रंजन और शुभम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तो वहीं रोशन, सुशांत ने रजत एवं ऋषभ राज, माधव कुमार, क्रिश्लय ने कांस्य पदक हासिल कर गुरुकुल का परचम लहराया।
जूनियर प्रतियोगिता में काशवान, अश्मीत और दिव्य खरब ने स्वर्ण पदक हासिल किया तथा विजय रमन, उत्कर्ष राज, प्रियांशु, आर्यन ने रजत पदक एवं अतुल, विदित ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं यूथ प्रतियोगिता में वंश, आदित्य, आर्यन, आदर्श, विनय, विनय देवल, हर्ष, जितेश ने स्वर्ण पदक प्राप्त करके अपनी विशिष्ट प्रतिभा का परिचय दिया।
खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों को लेकर गुरुकुल परिसर में खुशी की लहर है। कोच रिंकू आर्य ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है, वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगें। विजेता रहे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप ने प्रोत्साहित किया और इसी तरह शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया।