फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guruji was travelling in a bus with an illegal police identity card, fined Rs 50,000

Kurukshetra News: पुलिस के अवैध पहचान पत्र पर बस में सफर कर रहे थे गुरुजी, 50 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Guruji was travelling in a bus with an illegal police identity card, fined Rs 50,000
कुरुक्षेत्र। पुलिस के अवैध पहचान पत्र पर बस में सफर करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। रोडवेज विभाग ने उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। रोडवेज व शिक्षा विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शिक्षक पहले पुलिस विभाग में तैनात था और उसने पुलिस की नौकरी छोड़कर शिक्षक की नौकरी ज्वाइन कर ली थी। वर्तमान में वह लाडवा में तैनात है और अपने गांव से शाहाबाद होते हुए ड्यूटी पर पहुंचता है।
विज्ञापन

चार दिन पहले निरीक्षक रोहताश के साथ रोडवेज फ्लाइंग टीम बिना टिकट यात्रियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान लाडवा से शाहाबाद लौट रही बस में जांच की गई तो शिक्षक भी सवार मिले। उन्होंने टिकट दिखाने की बजाय पुलिस विभाग में तैनात बता दिया तो रोडवेज टीम ने पहचान पत्र दिखाने को कहा। उसने यह दिखाया तो वह नवंबर 2023 में एक्सपायर हुआ मिला। इस पर शक हुआ तो कार्रवाई की तैयारी की गई, जिसके बाद उसने पूरी हकीकत बयां की और कहा कि वह पहले पुलिस विभाग में नौकरी करता था। अभी तक उसी पहचान पत्र पर ही सफर कर रहा था। बाद में उस पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। शिक्षक ने जुर्माने का भुगतान भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed