फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guru only removes the darkness of ignorance

Kurukshetra News: गुरु ही दूर करता है अज्ञानता का अंधकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Guru only removes the darkness of ignorance
कुरुक्षेत्र। जिसे मन से गुरु मान लिया जाए और अनजाने में जिसने कोई भी गुर आपको सिखाया, जिससे आप जीवन में प्रकाश की ओर बढ़ने लगे तो वो गुरु ही आपके लिए सर्वश्रेष्ठ और पूजनीय हो जाता है। इसलिए जाने अनजाने में कभी भी उस गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए। गुरु का अपमान करने से आपकी कीर्ति लक्ष्मी आपसे रूठ जाती हैं।
विज्ञापन




बॉक्स
फोटो 47
----------------
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक पंडित रामराज कौशिक के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता
है। इस दिन शिष्य गुरुओं का पूजन करते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। गुरु पूर्णिमा पर कई शुभ योग इस बार बन रहे हैं, जिससे इस दिन का काफी महत्व बढ़
गया है। गुरु पूर्णिमा तीन जुलाई दिन सोमवार को मनाई जाएगी। हर वर्ष गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती हैं।
पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं और गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। गुरु ही ऐसा माध्यम है जो कि अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले
विज्ञापन

जाते हैं। सनातन धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया हैं। क्योंकि गुरु ही भगवान के बारे में बताते हैं और इनके बिना ब्रह्मज्ञान और
मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है। गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पांय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय। कबीर दास का यह दोहा गुरु के प्रति सम्मान को व्यक्त करते हुए है। गुरु पूर्णिमा गुरु व शिष्य की परंपरा के लिए विशेष होता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन गाय की पूजा और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती हैं। वहीं गुरु की पूजा करने से कुंडली में गुरु दोष समाप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
--------------
गुरु पूर्णिमा तिथि
आषाढ़ मास की पूर्णिमा का प्रारंभ - दो जुलाई रात आठ बजकर 21 मिनट पर
आषाढ़ मास की पूर्णिमा का समापन -तीन जुलाई शाम पांच बजकर आठ मिनट पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed