फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guru Gobind made important contribution for the welfare of society.

Kurukshetra News: गुरु गोबिंद ने समाज हित के लिए दिया अहम योगदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind made important contribution for the welfare of society.
कुरुक्षेत्र। शहीद बाबा जीवन सिंह एवं मजहबी सिख सुधार सभा फौजी कॉलोनी की ओर से गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में साध संगत ने अरदास की। हिन्दू सिख एकता के प्रतीक सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें सिख गुरु होने के साथ साथ एक योद्धा, कवि और दार्शनिक थे। ये सिखों के नौवे सिख गुरु तेग बहादुर के पुत्र थे, जिनकी हत्या सम्राट औरंगजेब द्वारा कर दी गई थी। अपने पिता की मृत्यु के बाद मात्र नौ साल में इन्हें सिख धर्म का 10वां एवं अंतिम गुरु बनाया गया था। इस मौके पर संजीव सिंह, गुरचरण सिंह, कुलवंत सिंह भट्टी, सुरेंद्र छिंदा, लखविंद्र सिंह लक्खा, सुखविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरमीत कौर, बलबीर, करनैल सिंह, कुलदीप सिंह, शीतल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed