फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guru Brahmanand's birth anniversary will be celebrated on 23rd in Chuhad Majra village.

Kurukshetra News: चूहड़ माजरा गांव में 23 को मनाया जाएगा गुरु ब्रह्मानंद का जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Guru Brahmanand's birth anniversary will be celebrated on 23rd in Chuhad Majra village.
कुरुक्षेत्र। गुरु ब्रह्मानंद की 118वीं जयंती पर 23 दिसंबर को गांव चूहड़ माजरा जिला कैथल में राज्य-स्तरीय जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस भव्य धार्मिक समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष चौधरी हरविंदर कल्याण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचाा और उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल में संत समाज के सदस्य, अखिल भारतीय रोड़ महासभा के नवनियुक्त प्रधान बलकार पुंडरी और उनकी कार्यकारिणी, विधायक सतपाल जांबा, पशुधन विभाग के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जिलों से सैकड़ों गुरु-भक्त इस समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। हाल ही में अखिल भारतीय रोड़ महासभा का चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए बलकार पुंडरी ने 107 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर सुभाष चंद्र को 196 वोट मिले, जबकि जोगिंदर सिंह ने 140 वोट प्राप्त किए।

जोगिंदर ने कहा कि समाज की उन्नति और एकजुटता के लिए सभी पदाधिकारी पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ गुरु ब्रह्मानंद के जीवन एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।
आयोजक समाज ने सुनिश्चित किया है कि जन्मोत्सव शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed