फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gurtej become Bar association pradhan

गुरतेज के सिर सजा बार एसोसिएशन का ताज, प्रतिद्वंद्वी को 102 वोट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
gurtej become Bar association pradhan
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गुरतेज सिंह सेखों के सिर पर प्रधान का ताज सजा। गुरतेज सिंह सेखों ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र जुनेजा को 102 वोटों से हराकर जीत दर्ज की, जबकि 6 वोट नोटा के खाते में गए। चुनाव अधिकारी राजन चावला के प्रधान गुरतेज सिंह सेखों के नाम की घोषणा करते ही बार में ढोल बजने लगा और लड्डुओं से अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। अधिवक्ताओं ने प्रधान को कंधे पर उठा कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राजन चावला ने बताया कि सचिव के लिए साधू राम शर्मा ने जीत हासिल की है, जबकि उपप्रधान परमजीत सैनी बने। सह सचिव हिमांशु अग्रवाल को चुना गया। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सायं साढ़े चार बजे तक 928 वोटों में से में से 878 मत पड़े। चुनाव कमेटी की देख-रेख में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि 64 अधिवक्ताओं को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया और उन्होंने अपना मत नोटा को डाला। छह अधिवक्ताओं को प्रधान पद के उम्मीदवार पसंद नहीं, जबकि 20 को सचिव, 16 को उपप्रधान तथा 22 अधिवक्ताओं की सह सचिव पर सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन

चुनाव में जीत दर्ज कराने के बाद नवनियुक्त प्रधान गुरतेज सिंह सेखों ने सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस विश्वास से उन्हें प्रधान बनाया है वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के साथ किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। बार और बेंच के बीच में बेहतर संबंध कायम होंगे। चुनाव अधिकारी राजन चावला, धर्म सिंह पंचाल और सुमेर कैरो ने कई बार कार्यकारिणी को बधाई दी और कामना की कि नई कार्यकारिणी बार के हित में कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद---प्रत्याशी-- वोट प्रत्याशी-- वोट प्रत्याशी-- वोट
प्रधान गुरतेज सिंह--481 राजेंद्र जुनेजा--379
सचिव साधु राम शर्मा- 435 मुनीष शर्मा-415
उपप्रधान परमजीत सैनी-521 राजेश कुमार कौशिक-261 पवन कुमार 72
सह सचिव हिमांशु अग्रवाल-603 राकेश नंदवाल-243
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed