{"_id":"693c82cf884ab344340c6c03","slug":"gurmat-samagam-to-be-held-from-13th-under-dastan-e-shaheedan-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-146821-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दास्तान-ए-शहीदां के तहत 13 से होंगे गुरमत समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दास्तान-ए-शहीदां के तहत 13 से होंगे गुरमत समागम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधान, जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा।
कुरुक्षेत्र। साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहीदी शताब्दी मनाने के बाद अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी दास्तान-ए-शहीदां लड़ी चलाएगी। इसके तहत साहिब-ए-कमाल धन-धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज, उनकी माता गुजर कौर, चारों साहिबजादों की अद्वितीय शहादत को समर्पित महान गुरमत समागम करवाए जाएंगे जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा के मुताबिक यह समागम 13 दिसंबर से शुरू होंगे। लड़ी का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला पर करवाए जा रहे समागम से होगा।
इस समागम में श्री दरबार हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई लखविंदर सिंह, भाई साहिब भाई वरिंदर सिंह खालसा खन्ने वाले, गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब के हजूरी रागी भाई इंदरजीत सिंह, गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह संगत के समक्ष गुरु साहिब, माता गुजर कौर और चारों साहिबजादों के शहीदी इतिहास का गुणगान करेंगे। समागम में हरियाणा कमेटी के पदाधिकारी और मैंबर साहिबान भी अपनी हाजिरी भरेंगे।
विज्ञापन
झींडा के मुताबिक दास्तान-ए-शहीदां के तहत गुरुद्वारा लखनौर साहिब पातशाही दसवीं में 15 दिसंबर, गुरुद्वारा निम साहिब कैथल में 17 दिसंबर, गुरुद्वारा थड़ा साहिब पातशाही नौवीं झींवरहेड़ी यमुनानगर 19 दिसंबर, गुरुद्वारा रोडी साहिब निसिंग में 20 दिसंबर, गुरुद्वारा रानीयां जिला सिरसा में 21 दिसंबर, फतेहाबाद गुरुद्वारा साहिब में 22 दिसंबर और कुरुक्षेत्र में सुशोभित गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में 23 दिसंबर को समागम करवाएं जाएंगे।