फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gurmat Samagam dedicated to Lasani Martyrdom Day today, preparations complete

Kurukshetra News: लासानी शहीदी पर्व को समर्पित गुरमत समागम आज, तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam dedicated to Lasani Martyrdom Day today, preparations complete
शाहाबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में लासानी शहीदी पर्व को समर्पित गुरमत समागम के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को अहम बैठक हुई। इसमें शहीदों के सिरमौर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज, भाई सतीदास जी, भाई मतिदास जी व भाई दयाला जी के 350वें लासानी शहीदी पर्व को समर्पित गुरमत समागम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। समागम गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार शाहाबाद में रविवार शाम को होगा। समागम में चंडीगढ़ से महान विद्वान ज्ञानी अमरीक सिंह गुरु इतिहास सुना कर संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव नरिंदर सिंह भिंडर व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव कुलवंत सिंह चावला ने बताया कि शाहाबाद की सिख संगत के सहयोग से यह समागम शाम सात बजे से 10 बजे तक चलेगा और समागम में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार का हजूरी रागी जत्था पवनदीप सिंह एवं साथी और भाई गुरजोत सिंह का जत्था भी गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। नौजवान सेवक सभा शाहाबाद के प्रवक्ता भगवंत सिंह ने बताया कि समागम के दौरान संगत के लिए गुरु के लंगर का विशेष प्रबंध किया गया है। बैठक में प्रधान सुखचैन सिंह, नरिंदर पाल सिंह, मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, पलविंदर सिंह, रविंदर पाल सिंह, तरसेम सिंह, मलकीत सिंह और नरंजन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स

युवाओं व बच्चों को सिख इतिहास से जोड़ें : ज्ञानी साहिब सिंह

गुरबाणी कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने कहा कि बच्चों व युवाओं को गौरवमयी सिख इतिहास व धर्म के साथ जोड़ना समय की जरूरत है। इसमें महिलाएं मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। लासानी शहीदी पर्व को समर्पित गुरमत समागम करवाने का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का यही उद्देश्य है कि सिख युवा व बच्चे अपने गौरवशाली सिख इतिहास से परिचित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सिख वोट बनाने के लिए विशेष काउंटर

सेवादार मंजीत सिंह ने बताया कि जनवरी माह में एचएसजीएमसी के चुनाव हो सकते हैं और अगले तीन से चार दिन में वोटर लिस्ट भी फाइनल हो जाएगी। इसलिए समागम में सिख वोट बनाने हेतु विशेष काउंटर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed