फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guidelines given to officials in view of Diwali festival

Kurukshetra News: दीपावली पर्व के दृष्टिगत अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Guidelines given to officials in view of Diwali festival
कुरुक्षेत्र। दीपावली पर्व व अन्य आगामी पर्व को ध्यान में रखते हुए मिष्ठान व अन्य स्थानों का दौरा करें, वहां पर मिठाई के साथ-साथ अन्य जो खाद्य पदार्थ बनाए गए हैं उनकी गुणवत्ता की जांच करें ताकि किसी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके। ये निर्देश जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने दिए। उन्होंने सभी मिठाई विक्रेताओं को कहा कि वे मिठाइयों के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थों की जांच हुए उसे पूरी गुणवत्ता के साथ बनाएं यदि कहीं पर कोई लापरवाही दिखाई दी तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दमकल विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे भी अपने अमले को सजग रहने के निर्देश जारी करें ताकि यदि कहीं पर आतिशबाजी के दौरान आग लगने की घटना होती है तो तुरंत दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी कहा कि वे जिला स्तर पर स्थित नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सब डिवीजन के तहत आने वाली सभी सीएचसी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के साथ-साथ दवाइयों की सुविधा रहे। इसको भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाले धुएं से आंखों में जलन जैसी समस्या आती है इसके तहत भी नेत्र रोग विशेषज्ञ भी ऑन ड्यूटी कॉल पर रहे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने बताया कि उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार एलएनजेपी अस्पताल में राउंड टू क्लॉक डॉक्टर ड्यूटी रहेगी, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ दवाइयां पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहेंगी। नेत्र रोग विशेषज्ञों के साथ-साथ अन्य सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ऑन कॉल रहेंगे। जिसके लिए उन्हें निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीएचसी जैसे मथाना, लाडवा, पिहोवा, शाहाबाद, झांसा, बारना व अन्य जो है वहां पर भी डॉक्टरों की तैनाती रहेगी ताकि यदि कोई भी केस बर्निंग या आंखों में जलन से संबंधित आता है तो उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed