फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guest teachers from Yamunanagar are spearheading the protest.

Kurukshetra News: यमुनानगर के अतिथि अध्यापक संभाल रहे धरने की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers from Yamunanagar are spearheading the protest.
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय परिसर में अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। यमुनानगर जिले के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के धरने की जिम्मेदारी संभाली। धरने की अध्यक्षता जयप्रकाश मित्तल ने की। वक्ताओं ने सरकार से हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के अनुरूप नियमितीकरण की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जयप्रकाश मित्तल, जयभगवान, राजकुमार कालीरमन, सत्यनारायण शर्मा और जयभगवान शर्मा चीका ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि अध्यापक करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया गया। उनका कहना था कि सर्वोच्च न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट नियमितीकरण नीति को लेकर महत्वपूर्ण फैसले दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed