फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   GT Road blockade cleared after demolition drive; all five demands of the struggle committee met.

Kurukshetra News: पीला पंजा चला तो टला जीटी रोड जाम, संघर्ष समिति की पांचों मांगें पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
GT Road blockade cleared after demolition drive; all five demands of the struggle committee met.
शाहाबाद।अवैध अतिक्रमण को हटाती जेसीबी मशीन।स्वयं
शाहाबाद। बराड़ा रोड पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब और मुख्य स्वर्ग आश्रम के सामने से अवैध अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद संघर्ष समिति ने 22 जून को प्रस्तावित महापंचायत और जीटी रोड जाम कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे संघर्ष का परिणाम है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसीलदार नवनीत के नेतृत्व में प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पीडब्ल्यूडी, नगरपालिका और थाना प्रभारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने सड़क किनारे बने स्थायी और अस्थायी कब्जों को हटाया। संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। संघर्ष समिति ने पांच जून को महापंचायत में 13 जून तक कब्जे हटाने का अल्टीमेटम दिया था। 14 जून को एक और महापंचायत में 20 जून तक का अंतिम समय दिया गया था। प्रशासन ने अंतिम दिन सक्रिय होकर शेष अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन


संघर्ष समिति ने किया कार्रवाई का स्वागत
संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि उनकी मांगें शहर की सफाई, यातायात और सार्वजनिक हित से जुड़ी थीं। उन्होंने संबंधित विभागों की निष्क्रियता को निंदनीय बताया। पार्षद जगतार सिंह तारा, राजेश उप्पल और सिख नेता मंजीत सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी अवैध कब्जे नहीं पनपने देगी। जनहित के मुद्दों पर जरूरत पड़ने पर आगे भी संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed