फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Groups gathering at Tukar border

Kurukshetra News: ट्यूकर बॉर्डर पर जुट रही जत्थेबंदियां

Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Groups gathering at Tukar border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पंजाब सीमा से सटे ट्यूकर बॉर्डर पर वीरवार को भी पंजाब के किसान मोर्चे पर डटे रहे। किसान योजना के तहत अपनी कार्यवाही में अंजाम देने में लगे हैं। संपर्क कमेटी आसपास के गांव में किसानों को धरने में पहुंचने का संदेश रही है। उनके आह्वान पर जत्थेबंदियां सीमा पर पहुंच भी रही है। किसान लगातार शंभू और खनौरी बॉर्डर के किसानों के संपर्क है। कॉल पर किसान दोनों जगह पर पहुंच जत्था बॉर्डर के लिए रवाना हो रहा है।
भाकियू शादीपुर हरबंस सिंह की जत्थेबंदी वीरवार को ट्यूकर बॉर्डर पर पहुंची। बैठक में साथियों से सलाह-मशवरा करने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की कॉल अनुरूप पर कार्य करने का निर्णय लिया। उन्होंने दिल्ली कूच करने के लिए भी योजना बनाई है। वहीं ट्यूकर बॉर्डर पर पुलिस के साथ आरएएफ और बीएसएफ के जवान तैनात है। खुफिया तंत्र के साथ गुप्तचर विभाग किसानों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

गत बुधवार को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन की ओर से पैदल बॉर्डर पार करने पर मनाही की गई थी, जिसे आगामी आदेश आने तक वापस लिया गया है। साथ ही दिल्ली कूच को लेकर करीब एक किलोमीटर का दायरा सील कर दिया था, जिसमें किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। पाबंदी हटने के बाद बॉर्डर के आसपास के गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आज शुक्रवार को दोबारा इस तरह के हालात बनने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें ट्यूकर बॉर्डर के मारकंडा पुल पर प्रशासन ने करीब 25 फीट तक 12 लेयर की किलेबंदी कर रखी है। इसके अलावा इस किलेबंदी के पीछे रोड रोलर के साथ दो व्रज वाहन और वरुण वाहन को तैनात किया हुआ है। इस किलेबंदी के आगे ही करीब 30 फुट पर रस्सी बांधकर निशानदेही कर रखी है। यहां भी पुलिस के जवान मौजूद रहते हैं।

भाकियू शादीपुर प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि उनका धरना-प्रदर्शन एसकेएम के अनुरूप जारी रहेगा। अगर उनकी तरफ से आगे बढ़ने की कॉल आई तो आगे कूच करेंगे। इसके अलावा शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लिए भी जत्थेबंदी को तैयार किया गया है। किसान ट्रैक्टर के साथ ही आगे बढ़ेंगे। वह लोग शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें गांव दर गांव ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed