फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grievance Redressal Forum meeting today

Kurukshetra News: कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Grievance Redressal Forum meeting today
कुरुक्षेत्र। बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए विद्युत सदन यूएचबीवीएन में चेयरमैन की अध्यक्षता में उपभोक्ता फोरम की एक बैठक बुधवार को होगी। यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि उपभोक्ता शिकायत फोरम की बैठक सेक्टर-8 एसई विद्युत सदन यूएचबीवीएन कुरुक्षेत्र में 15 अक्तूबर को सुबह 11 से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी। बैठक में बिजली संबंधित वे समस्याएं सुनी जाएंगी जिनका एसडीओ सहित स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस बिजली चोरी संबंधी मुकदमे कोर्ट में लंबित हैं, सुनवाई दरबार में नहीं होगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय तक सेक्टर-आठ विद्युत सदन में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निवारण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed