{"_id":"6a481a648cb1df3a9307a0a0","slug":"gradation-certificates-were-issued-to-only-27-players-under-the-sports-quota-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157272-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेल कोटे के लिए 27 खिलाड़ियों के ही ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेल कोटे के लिए 27 खिलाड़ियों के ही ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बने
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम। संवाद
कुरुक्षेत्र। ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की सरकारी भर्तियों में खेल कोटे का लाभ लेने के लिए ग्रेडेशन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया में जिले में उम्मीद के मुताबिक आवेदन नहीं पहुंच सके। अंतिम दिन भी कोई खिलाड़ी दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं आया। पूरे अभियान के दौरान कुरुक्षेत्र में केवल 27 खिलाड़ियों के ही ग्रेडेशन प्रमाणपत्र तैयार हो सके। द्रोणाचार्य स्टेडियम में पांच सदस्यीय समिति ने खिलाड़ियों के दस्तावेज की जांच की। समिति सुबह से शाम तक खिलाड़ियों का इंतजार करती रही। विभाग को उम्मीद थी कि अंतिम दिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी आएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और कोई भी खिलाड़ी आवेदन लेकर नहीं पहुंचा।
जिन खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र बने, उनमें साइकिलिंग, वॉलीबॉल, क्रिकेट, शूटिंग, कराटे और ड्रैगन बोट जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं। जिला खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी रिकॉर्ड लेकर अधिकारी अंबाला रवाना हो गए हैं। ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र वहीं से जारी किए जाएंगे। विभाग का मानना है कि अधिक आवेदन होते तो सरकारी नौकरियों का लाभ ज्यादा खिलाड़ियों तक पहुंचता।
खिलाड़ियों को मिलेगा भर्ती में खेल कोटे का लाभ
राज्य सरकार ने पहली बार ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की भर्तियों के लिए खेल ग्रेडेशन व्यवस्था लागू की है, इसके तहत पात्र खिलाड़ियों को उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के ग्रेडेशन अंबाला में, जबकि ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के ग्रेडेशन पंचकूला में तैयार किए जाएंगे।