फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grabbed lakhs by sending young man to Nepal instead of Germany

Kurukshetra News: जर्मनी की जगह युवक को नेपाल भेजकर लाखों हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Grabbed lakhs by sending young man to Nepal instead of Germany
कुरुक्षेत्र। जर्मनी की जगह युवक को नेपाल भेजकर 9.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजन अपने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। उधर, अन्य मामले में युवक को इटली की जगह दुबई में बंधक बना साढ़े पांच लाख ठग लिए।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कुसुम निवासी आकाश नगर ने बताया कि आरोपी नरेश कुमार व उसकी पत्नी ने उसके बेटे राम अवतार को जर्मनी भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये मांगे थे। इसमें आधी रकम पहले देना तय हुआ था। उनकी बातों में आकर उसने सात लाख रुपये का चेक और 35 हजार रुपये नकद आरोपियों को पासपोर्ट के साथ दिए थे। आरोपियों ने एक सप्ताह में वीजा दिलाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद आरोपी वीजा आने की बात कहकर उससे ढाई लाख रुपये नकद लेकर गए। दो सितंबर को आरोपी उसके बेटे को जर्मनी की जगह नेपाल ले गए। यहां आखिरी बार उसकी अपने बेटे से बात हुई थी, उसके बाद से उसकी बेटे के साथ बात नहीं हुई। आरोपी ने शिकायत करने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उधर, थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में मोहम्मद रासिद निवासी शाहाबाद ने बताया कि आरोपी दंपती साहिल व उसकी पत्नी ने 9.50 लाख रुपये में इटली भेजने का आश्वासन दिया, मगर आरोपियों ने उसे इटली की बजाय दुबई भेज दिया। यहां आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर ओमान भेज दिया। आरोपी उसके परिजनों को डरा-धमकाकर 5.50 लाख रुपये ले गए। किसी तरह उसके परिजनों ने एक लाख रुपये खर्च कर उसे वापस बुला लिया। आरोपी उसके रुपये लौटाने की बजाय जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed