फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Govind is mine, Gopal is mine...devotees danced to the bhajan.

Kurukshetra News: गोविंद मेरो है, गोपाल मेरो है...भजन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Govind is mine, Gopal is mine...devotees danced to the bhajan.
शाहाबाद। गीता पाठ संकीर्तन के समापन पर महिला मंडल को स्मृति चिह्न भेंट करते स्वामी ज्ञानानंद। व
शाहाबाद। कार्तिक मास के उपलक्ष्य में जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा पिछले एक महीने से चलाए जा रहे गीता पाठ संकीर्तनों का शनिवार को विधिवत से समापन किया गया। जीओ गीता महिला मंडल द्वारा माजरी मोहल्ला में आयोजित गीता पाठ संकीर्तन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने मुख्यातिथ्य के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

पंडित संजय कोदंड द्वारा जीओ गीता महिला मंडल को पूजा-अर्चना करवाने के उपरांत गीता पाठ संकीर्तन का शुभारंभ विकास चड्ढा ने महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय की मधुर धुन एवं गणपति वंदना गाकर किया। राजेंद्र बतरा ने भगवद् स्तुति श्लोक व देवेंद्र गोस्वामी ने गीता जी के 12वें अध्याय का सुंदर ढंग से पाठ करवाया। गीता पाठ संकीर्तन में भजनों की लड़ी को पिरोते हुए प्रदीप करावा, विकास चड्ढा, राजेंद्र बतरा, संजीव सपड़ा, संजीव सचदेवा एवं रवि शर्मा ने ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल एवं लाडली सरकार मां राधा जू वंदना में एक के बाद एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए। जहां एक ओर प्रदीप करावा के गोविंद मेरो है, गोपाल मेरो है भजन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए, वहीं राजेंद्र बतरा ने गुरु वंदना में देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ भजन गाकर भक्तजनों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर जीओ गीता के चेयरमैन विजय आनंद, प्रधान संजय गुप्ता, कृष्ण मंदिर सभा के चेयरमैन ढूंड राज आनंद, प्रधान राम किशन हसीजा, भारत विकास परिषद के प्रधान रवनीश कटारिया, पूर्व नपा. प्रधान हरीश कवातरा, व डॉ. सुरेंद्र शर्मा सिंदी, जिला कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य बलदेव सिंह गाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed