फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Governor reached LNJP Hospital, distributed fruits to patients

Kurukshetra News: एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे राज्यपाल, मरीजों को बांटे फल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
Governor reached LNJP Hospital, distributed fruits to patients
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में पारदर्शिता लाने, सुशासन लागू करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सूचना तकनीक सबसे कारगर तरीका है। प्रदेश में सुशासन की राह पर चलते हुए सरकार ने पुराने तंत्र को बदलकर पब्लिक फ्रेंडली सिस्टम का निर्माण करने का प्रयास किया। इस प्रयास में सरकार को सफलता भी मिली है।
विज्ञापन

यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर एलएनजेपी अस्पताल में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में कही। इससे पहले राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए साथ ही मरीजों से बातचीत करके उनको फल वितरित किए। उन्होंने प्रदेशवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कर उनका कुशलक्षेम भी पूछा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में सुशासन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है ताकि प्रदेश में सुशासन कायम हो सके। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया। प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का काम किया। इस पावन दिवस से युवा पीढ़ी को सीखने की जरूरत है। इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम कपिल शर्मा, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह सहित अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों के कल्याण के लिए चलाई योजनाएं ः राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिखाई गई राह पर चलते हुए गरीबी उन्मूलन और समाज के समुचित विकास के लिए कई जनकल्याणकारी नीतियों को शुरू किया साथ ही इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन प्रक्रिया में सुधार के लिए डिजिटल इंडिया को माध्यम बनाया है।

अस्पताल में दिखी व्यवस्था ःउधर, राज्यपाल के आगमन से पूर्व अस्पताल में अफरातफरी मची रही। चतुर्थ श्रेणी के कर्मी से लेकर चिकित्सक व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। चिकित्सक समेत पूरा स्टाफ अप्रेन में नजर आया। आपातकालीन विभाग से ओपीडी ओर से जाने वाले रास्ते को बंद करके रखा गया।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed