{"_id":"65021feae946a1b9800dbfcd","slug":"government-will-spend-rs-1900-crore-budget-on-building-400-pack-houses-jaiprakash-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-4907-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 पैक हाउस बनाने पर सरकार खर्च करेंगी 1900 करोड़ रुपए का बजट : जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 पैक हाउस बनाने पर सरकार खर्च करेंगी 1900 करोड़ रुपए का बजट : जयप्रकाश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने किसानों को हमेशा अन्नदाता के रुप में सम्मान दिया है। इस सरकार ने किसानों को बीमा कंपनी के माध्यम से 8500 करोड़ रुपए, खराबे के मुआवजे के रूप में चार हजार करोड़ रुपए और पीएम किसान सम्मान योजना के तहत दो हजार रुपए की किस्त के रूप में लगातार पैसा जमा करवाने का काम कर रही है। इसके साथ ही 400 पैक हाउस बनाने पर सरकार खर्च 1900 करोड़ रुपए का बजट खर्च करेगी।
यह कहना है कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल का। वे बुधवार को देर सायं गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में पहुंचे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर में हरियाणा की सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन है। इस क्षेत्र के किसानों ने अपनी मेहनत और सरकार की नीतियों को अपनाकर बासमती धान को विदेशों में भेजा और पर्याप्त मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित की। इसलिए इस क्षेत्र के किसान पूर्णत: संपन्न है और अपना भला-बुरा भली-भांति जानते हैं। इस प्रदेश में लगातार पानी का दोहन होने के कारण भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है और प्रदेश के समक्ष जल संकट की एक बहुत बड़ी चुनौती सामने आ खड़ी हुई है। इस जल संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने किसानों को फसल विविधिकरण अपनाने, फलों की खेती, बागवानी और सब्जियों को उगाने के लिए अनेकों स्कीमें लागू की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो लाख एकड़ भूमि पर डीएसआर प्रणाली से धान की खेती की जाएगी। इसके लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में सरकार की तरफ से सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) ने हरियाणा में लगभग 400 पैक हाउस बनाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। इस बड़ी परियोजना हेतु जेआईसीए ने 1900 करोड़ रुपये के लंबी अवधि के ऋण के लिए समझौता प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया। पैक हाउस के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परियोजना प्रबंधक सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी। परियोजना का पहला चरण 2024 से 2028 तक होगा तथा दूसरा चरण 2029 से 2033 तक होगा।
विज्ञापन
गन्नौर में बन रही भारत की सबसे बड़ी मंडी
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा में मंडियों का आधारभूत ढांचा बेहद मजबूत है, इसलिए किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आती है। 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से सरकार गन्नौर में भारत की सबसे बड़ी सब्जी मंडी इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट स्थापित कर रही है।