फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government should give justice to the family of ADGP Puran Kumar soon: Sudesh Kumari

एडीजीपी पूरण कुमार के परिवार को जल्द इंसाफ दे सरकार : सुदेश कुमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Government should give justice to the family of ADGP Puran Kumar soon: Sudesh Kumari
कुरुक्षेत्र। जन संघर्ष मंच हरियाणा की महासचिव सुदेश कुमारी ने कहा कि सरकार एडीजीपी पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कर परिजनों को इंसाफ दे। परिजन आठ दिन से शव का अंतिम संस्कार भी नहीं करा पा रहे। नरेश कुमार ने कहा कि आरएसएस समर्थित मौजूदा बीजेपी सरकार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर भगवा झंडे वाला 100 रुपये का सिक्का व डाक टिकट जारी करने को हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ने का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि मजदूरों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यक मुसलमानों पर दमन, अत्याचार और उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले पर कोई कार्रवाई न होने और उस व्यक्ति की ओर से शान से घर बैठकर अपने किए पर पछतावा न व्यक्त करने की निंदा की जबकि सोनम वांग चुक जैसे गांधीवादी नेता को हिंसा के झूठे आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed