फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government School Mirzapur and PM Shri School Devidaspura first in Rangoli competition

Kurukshetra News: रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय मिर्जापुर और पीएमश्री विद्यालय देवीदासपुरा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Government School Mirzapur and PM Shri School Devidaspura first in Rangoli competition
कुरुक्षेत्र। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्याति​थि। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय गीता जयंती बाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बुधवार को केडीबी पूर्व मानद सचिव मुख्यातिथि मदन मोहन छाबड़ा ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी कमल बत्रा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, मूल्यों और गीता के संदेश से जोड़ना है। उन्होंने बच्चों को गीता से प्रेरित होकर जीवन में श्रेष्ठ कर्म करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। छठी से आठवीं श्रेणी की रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर ने प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवीदासपुरा ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं से 12वीं वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर ने प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवीदासपुरा दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठी से आठवीं श्रेणी की क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान हासिल किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा दूसरे व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली तीसरे स्थान पर रहा। नौवीं से 12वीं वर्ग श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाही ने पहला स्थान हासिल किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन दूसरे व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली तीसरे स्थान रहा।


छठी से आठवीं श्रेणी की कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र ने पहला और एस काॅन्वेंट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। नौवीं से 12वीं वर्ग श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा ने प्रथम और बिहोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर हरजोत, अशा, सुनीता, अनीता, मोनिका, भावना, सतीश सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि। संवाद

कुरुक्षेत्र। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि। संवाद

कुरुक्षेत्र। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि। संवाद

कुरुक्षेत्र। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि। संवाद

कुरुक्षेत्र। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि। संवाद

कुरुक्षेत्र। रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed