फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government opened e-compensation portal for the loss of Kharif crops

Kurukshetra News: खरीफ फसलों के नुकसान के लिए सरकार ने खोला ई-क्षतिपूति पोर्टल

Sun, 24 Aug 2025 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 24 Aug 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
Government opened e-compensation portal for the loss of Kharif crops
कुरुक्षेत्र। जिले में भारी बारिश और जलभराव के लिए खराब हुई फसलों का डाटा अपलोड करने के लिए सरकार की तरफ से ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। इस क्षतिपूर्ति पोर्टल पर राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर 69 गांव के किसान पांच सिंतबर तक फसल के खराबे का डाटा अपलोड कर सकते है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि पिहोवा, इस्माईलाबाद और शाहबाद क्षेत्र में लगभग 13240 एकड फसल को भारी बारिश और जलभराव से नुकसान पहुंचा है। इन किसानों की फसल के नुकसान का आंकलन करने के लिए मुआवजा देने हेतु ई क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया है। इस पोर्टल पर किसान पांच सितंबर तक डाटा अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव खंजरपुर, दुनिया माजरा, अजमतपुर, गंगहेडी, कैंथला, मेघा माजरा, अधोया, दिवाना, जलबेहडा,नैसी, रोहटी, नूरपूरबूच्ची, ठसकामीराजी, झांसा, टबरा, छपरा, छपरी,जंदहेडी, मदनपुर, किशनगढ, धर्मगढ, रतनगढ, कल्याणा, बीबीपुर,फतेहगढ अटारी, बकाना, पाडलू, रावा, गामडी, गौरीपुर, त्यौडा, डाडलू, लंडी, पतीबोरीपुर, मच्छरौली, तिगरी, सुलखनी, पटटी शहजादपुर, नगला, गुमटी, मलिकपुर, पटटी झामडा, कांकडा शाहबाद, रामनगर, महीयुदीनपुर, तंगौर, कठवा, मुगल माजरा, झरौली खुर्द, दाऊ माजरा,मोहडी, हलदाहेडी, भौकर माजरा, गोलपुरा, सैर्हदपुर,बरबोलिया, नाहर माजरा, डीग, डंगाली, जोगी माजरा,सलेमपुर, नारायण गढ के किसान अपनी फसल के खराबे की रिपोर्ट ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed