{"_id":"6764819524e22e3d7508f0d7","slug":"government-gave-a-gift-of-rs-71-lakh-to-village-barna-and-village-ratan-dera-sudha-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-128684-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने दी गांव बारना व गांव रतन डेरा को 71 लाख राशि की सौगात : सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने दी गांव बारना व गांव रतन डेरा को 71 लाख राशि की सौगात : सुधा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बारना में लोगों की समस्याएं सुनते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने थानेसर हलका के गांव बारना व गांव रतन डेरा के लोगों को करीब 71 लाख रुपए की राशि की सौगात दी है। ये जानकारी देते हुए पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इस राशि से गांव बारना में 16 लाख रुपए की लागत से गुरु गोरखनाथ का हॉल, 21 लाख रुपए की लागत राशि से महादेव मंदिर में हाॅल का निर्माण तथा गांव बारना में ही 16 लाख की लागत राशि से बाबा मस्तगिरी हाॅल का निर्माण करवाया जाएगा।
इसके अलावा गांव रतन डेरा में 18 लाख रुपए की लागत से कश्यप चौपाल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बागडोर संभालने के बाद लगातार 24 घंटे लोगों की सेवा में लगे हुए हैं और एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब वे लोगों के बीच न गए हों। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह के प्रयास से थानेसर एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित होगा।
थानेसर के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। इस सरकार ने पिछले 10 वर्षों में समाज के अंतिम व्यक्ति की जरूरतों को जेहन में रखकर योजनाएं बनाने का काम किया है। आवास योजना के तहत 30-30 गज के 15430 प्लाॅट देने का काम किया है। सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हर श्रेणी के व्यक्ति को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपए का निशुल्क इलाज व निशुल्क डायलिसिस की सुविधा भी प्रदान की है। थानेसर हलका के विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जा रहा है। हलका में पहले से भी तेज गति के साथ विकास कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच ज्ञानी राम, पूर्व सरपंच तिलक राज शर्मा, दिलबाग सिंह, माया राम, देवी लाल, संजय, बबली राम, रामेश्वर, अनिल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।