{"_id":"696ea7b2f25e96baf3083474","slug":"government-college-bherian-and-klp-rewari-reached-the-final-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-148836-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फाइनल में पहुंचा गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां और केएलपी रेवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फाइनल में पहुंचा गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां और केएलपी रेवाड़ी
Tue, 20 Jan 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंटर कॉलेज पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन खेले गए मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिन के पहले मुकाबले में एनआरएस रोहतक और केएलपी कॉलेज रेवाड़ी के बीच हाई स्कोरिंग मैच खेला गया, वहीं दूसरे मुकाबले में गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
एनआरएस रोहतक के खिलाफ केएलपी रेवाड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएलपी के सलामी बल्लेबाज आदित्य ने शानदार और संयमित पारी खेलते हुए 71 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। दूसरे छोर से चिरायु ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। केएलपी रेवाड़ी ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एनआरएस रोहतक की ओर से गेंदबाजी में जतिन और मनीष ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एनआरएस रोहतक की शुरुआत अच्छी रही। जतिन ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि आर्यन ने तूफानी अंदाज में 39 गेंदों पर नाबाद 86 रन जड़े, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे। हालांकि पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। केएलपी रेवाड़ी की ओर से चिरायु ने 3 विकेट, अंकित ने 2 विकेट और आदित्य ने 2 विकेट लेकर टीम को 20 रन से जीत दिलाई।
विज्ञापन
दिन के दूसरे मुकाबले में गुरुग्राम कॉलेज की टीम 20 ओवर में 97 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में आदित्य ने 3, भानु और सूर्यांश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में गवर्नमेंट कॉलेज भेरिया ने वंश की विस्फोटक पारी के दम पर मात्र 6 ओवर में 98 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। वंश ने 20 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए, जबकि अर्जुन ने 22 रन का योगदान दिया। प्रतियोगिता संयोजक दिनेश कुमार ने बताया कि अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां और केएलपी रेवाड़ी के बीच खेला जाएगा, जिससे दर्शकों को एक और रोमांचक खिताबी मुकाबले की उम्मीद है। भेरियां कॉलेज के प्राचार्य सुभाष शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।