फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   goverment school learn quality education method to private school

निजी स्कूलों से सीखेंगे अच्छी शिक्षा के गुर

Fri, 05 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 05 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
goverment school learn quality education method to private school
सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने अब निजी स्कूलों के प्रबंधकों की ओर देखना शुरू कर दिया है। विभाग ने प्रदेश भर में अच्छे निजी स्कूलों से प्रबंधन के गुर सिखने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग 13 फरवरी को पंचकूला में एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इस बारे में विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। विभाग ने निर्णय लिया है कि हर जिले के अच्छे स्तर के चार निजी स्कूलों को इस वर्कशॉप में शामिल किया जाए। इन स्कूलों के मैनेजमेंट के मुख्य पदाधिकारी और स्कूल मुखिया इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


विभाग के पत्र के अनुसार इन स्कूलों का चयन करने से लेकर इनसे संबधित पदाधिकारी और मुखियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों की होगी। पत्र मिलते ही शिक्षा अधिकारियों ने निजी स्कूलों का रिकॉर्ड चेक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के ये स्कूल होंगे शामिल
जिले के चार निजी स्कूल चयनित किए गए हैं। इनमें गीता निकेतन आवासीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, श्रीमद भगवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विज्डम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और इस्माईलाबाद का विकास भारती हाईस्कूल शामिल है।



प्रबंधन और पढ़ाई की ली जाएगी जानकारी : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने बताया कि विभाग सरकारी स्कूलों के बेहतर प्रबंधन और उनमें पढ़ाई के स्तर को बढ़ाने के लिए नीति बना रहा है। विभाग का मानना है कि प्रदेश भर में ऐसे निजी स्कूल हैं, जिनका प्रबंधन और पढ़ाई का परिणाम बहुत अच्छा है। उनसे इस संबंध में जानकारी जटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed