फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Govardhan Puja will be performed today on the banks of the Markanda River, along with the Annakoot tradition.

Kurukshetra News: मारकंडा नदी के तट पर आज किया जाएगा गोवर्धन पूजन, अन्नकूट परंपरा भी होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja will be performed today on the banks of the Markanda River, along with the Annakoot tradition.
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट परंपरा होगी। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से ही चली आ रही है। यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के कारण शुरू हुई जिन्होंने ब्रज वासियों को इंद्र देव की पूजा के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था। इसका उद्देश्य गोधन और पर्यावरण के महत्व को समझाना रहा।
विज्ञापन

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इससे पहले ब्रजवासी इंद्र देव की पूजा करते थे ताकि बरसात हो सके। भगवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया कि वर्षा करना इंद्र का धर्म है और वे अपना काम कर रहे हैं। इसकी जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए जो उनके गोधन और पर्यावरण की रक्षा करता है। जब इंद्र को पता चला कि उनकी पूजा बंद कर दी गई है, तो वे क्रोधित हो गए और मूसलाधार बारिश की। इस भारी बरसात से बचने के लिए, भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठा लिया और सभी ब्रजवासियों को सुरक्षित रखा। सात दिन बाद, जब इंद्र का क्रोध शांत हुआ तो भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को नीचे रखा और उसी दिन से गोवर्धन पूजा करने का विधान शुरू हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed