फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Govardhan project will be set up in Mathana village under pilot project

Kurukshetra News: पायलट प्रोजेक्ट के तहत मथाना गांव में लगेगा गोवर्धन प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Govardhan project will be set up in Mathana village under pilot project
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित करते स्वच्छ भ
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में सरकार की तरफ से गोवर्धन पायलट प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य एक एजेंसी को अलॉट कर दिया गया है और इस एजेंसी को जल्द काम शुरु करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने दी। वे सोमवार देर सायं लघु सचिवालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स (डीएलटीएफ) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन को गति देने व स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में जिले की बेहतर रैंकिंग लाने के उद्देश्य से कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अधिकारियों से अभी तक किए गए कार्यों की फीडबैक रिपोर्ट भी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के बाबैन, इस्माईलाबाद, लाडवा, पिहोवा, पिपली, शाहाबाद व थानेसर में ग्रे वाटर का प्रबंध करने के लिए 86 एसडब्ल्यूएम स्वीकृत किए गए हैं, इनमें से 40 प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है तथा 22 प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा शेष प्रोजेक्ट पर जल्द कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। इस जिले में आईएचएचएल के तहत 4045 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और इनमें से 3266 कार्यों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने कहा कि सात ब्लॉकों में 419 में से 147 गांवों ओडीएफ प्लस हो चुके हैं। इनमें से 104 गांव एस्पायरिंग, दो गांव राइजिंग और 41 गांव मॉडल स्तर पर हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के सभी ब्लॉकों में 49 सीएससी बना दी गई है और सभी ब्लॉकों के गांवों में सेल्फ असेसमेंट का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस जिले में 165 ठोस कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट सेंशन किए गए है। इसमें से 63 प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है, 14 प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य चल रहा है और शेष बचे 88 प्रोजेक्ट पर जल्द कार्य शुरू करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed