फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Good luck... now come from Tokyo with a medal

कुरुक्षेत्र के तीन महिलाओं सहित चार खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Good luck... now come from Tokyo with a medal
आज टोक्यो में ओलंपिक-2020 का आगाज होगा। भारत समेत विभिन्न देशों के खिलाड़ी कई खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। इन्हीं खिलाड़ियों में जीटी बेल्ट के पांच खिलाड़ी भी ओलंपिक के विभिन्न खेल मुकाबलों में भाग लेने टोक्यो रवाना हो चुके हैं। इन खिलाड़ियों में कुरुक्षेत्र से ताल्लुक रखनी वाली महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, नवनीत कौर, नवजोत कौर, पुरुष हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ और पानीपत का भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शामिल है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के परिजनों, क्षेत्रवासियों को आस है कि टोक्यो ओलंपिक में वे दमखम दिखाएंगे और पदक जीतकर देश, प्रदेश समेत अपने-अपने जिलों का नाम भी रोशन करेंगे। पिछले कुछ दिनों से जीटी बेल्ट के सभी जिलों में विभिन्न संगठन, स्कूल, शिक्षक व छात्र ओलंपिक जाने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को एक सादे कार्यक्रम के तहत शुभकामनाएं दे रहे हैं। सभी को आस है कि भारतीय खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर वापस लौटें। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भी सभी खिलाड़ियों को ओलंपिक के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन

डीएसओ बलबीर सिंह ने बताया कि शाहाबाद की बेटी रानी रामपाल महिला हॉकी टीम की कप्तान होगी। रानी शाहाबाद से है। साल 2020 में रानी को राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री अवार्ड दिए गए। वहीं साल 2016 में अर्जुन अवार्ड, साल 2017 में भीम अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धि
- वर्ष 2020 में वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर
- वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक
- वर्ष 2017 में महिला हॉकी टीम की कप्तान
- वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में सिल्वर, वर्ल्ड कप।
महिला हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर ने साल 2013 में महिला जूनियर टीम की ओर से वर्ल्ड कप खेला। इनके पिता बूटा सिंह किसान है। नवनीत इस बार खासी उत्साहित है और इतिहास रचने को बेताब है।
उपलब्धि
- वर्ष 2017 में एशिया कप में गोल्ड
- वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में सिल्वर, कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथा स्थान तथा सीनियर वर्ल्ड कप
- वर्ष 2019 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई
- वर्ष 2021 में टोक्यो ओलंपिक
---
शाहाबाद की हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर के पिता सतनाम सिंह पेशे से मैकेनिक है। नवजोत कौर साल 2016 में रियो ओलंपिक भी खेल चुकी है। अब दूसरी बार ओलंपिक खेलने जा रही है।

उपलब्धि
- वर्ष 2017 में एशिया कप में गोल्ड
- वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में सिल्वर, कॉमनवेल्थ में चौथा स्थान और सीनियर वर्ल्ड कप खेला
- वर्ष 2019 में ओलंपिक क्वालीफाई
साई प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र 2016 में रियो ओलंपिक खेल चुके है। वर्ष 2004 में सुरेंद्र ने अपने हॉकी जीवन की शुरुआत की थी। महज 6 साल में अथक मेहनत और लगन से मई 2010 में राई में स्कूल नेशनल 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया।
उपलब्धि
- वर्ष 2011 में जूनियर नेशनल गेम के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ
- मई 2013 में मलेशिया में हुई जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- वर्ष 2013 इसी साल हॉलैंड व बेल्जियम में जूनियर भारतीय हॉकी टीम की तरफ से टेस्ट सीरीज
- वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में खेले
- वर्ष 2017 में एशिया कप में स्वर्ण पदक
- वर्ष 2018 में वर्ल्ड चैंपियन ट्रॉफी में रजत पदक , एशियन गेम्स में कांस्य पदक व सीनियर वर्ल्ड कप
- वर्ष 2019 में ओलंपियन क्वालीफायर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed