फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Golden opportunity for emerging sports talents in the age group of eight to 14 to join the Indian Army.

Kurukshetra News: आठ से 14 आयु वर्ग के उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Golden opportunity for emerging sports talents in the age group of eight to 14 to join the Indian Army.
कुरुक्षेत्र। भारतीय सेना ने मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र बेंगलुरु में आठ से 14 आयु वर्ग के मुक्केबाजी, हॉकी, नौकायन एवं स्वीमिंग खेलों में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती के लिए पांच से आठ फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। एक प्रवक्ता ने बताया कि दो आयु वर्ग श्रेणियों में ट्रायल होगा। पहली श्रेणी में खिलाड़ी की आयु पांच फरवरी 2010 व पांच फरवरी 2016 के बीच होनी चाहिए तथा वह तीसरी कक्षा उत्तीर्ण हो। दूसरी श्रेणी में खिलाड़ी की आयु पांच फरवरी, 2008 व चार फरवरी, 2010 के बीच होनी चाहिए तथा वह कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो और उन्हें उक्त खेलों में राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में कोई पदक जीता हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठ आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 134 सेमी व वजन 29 किलोग्राम, नौ आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 139 सेमी व वजन 31 किलोग्राम, 10 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 143 सेमी व वजन 34 किलोग्राम, 11 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 150 सेमी व वजन 37 किलोग्राम, 12 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 153 सेमी व वजन 40 किलोग्राम, 13 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 155 सेमी व वजन 42 किलोग्राम तथा 14 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 160 सेमी व वजन 47 किलोग्राम होना चाहिए। पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र बेंगलुरु के खेल परिसर में पांच फरवरी 2024 से प्रात: 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वीमिंग के लिए 95673-45347, मुक्केबाजी के लिए 78927-66021, नौकायन के लिए 70193-97105 तथा हॉकी के लिए 72047-93183 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय सेना के बीच एक संयुक्त समझौता ज्ञापन है जो कम आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों को तराशकर भविष्य की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। मेडिकल जांच सेना अस्पताल में की जाएगी। खिलाड़ी के शरीर के किसी भी भाग पर टेंटू नहीं होना चाहिए। चयन के बाद खिलाड़ियों की रहने, खाने तथा चौथी से 10वीं तक की शिक्षा मुफ्त होगी। 10वीं के बाद 17 वर्ष छह महीने की आयु पूरा होने पर सभी खिलाड़ियों को आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती किया जाएगा और उन्हें भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed