फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Golden Kalash decorated in Gurudwara Sahib Patshahi Chhathi

Kurukshetra News: गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में सुशोभित किया स्वर्ण कलश

Sun, 17 Dec 2023 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Golden Kalash decorated in Gurudwara Sahib Patshahi Chhathi
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में संत बाबा शुबेग सिंह की ओर से स्वर्ण कलश सुशोभित किया गया, जिस पर संगत में खुशी जताई। कलश अर्पित करने से पहले सभी ने गुरु चरणों में अरदास की। प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि गुरु घर की सेवा के लिए संगत को हमेशा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्ण कलश सुशोभित करने का अवसर भी संगत के सहयोग से ही हुआ है। उन्होंने गुरुद्वारा साहिबान के लिए सहयोग करने पर संगत का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति की सदस्य बीबी रविंदर कौर अजराना ने कहा कि बाबा शुबेग सिंह की सेवा देखकर ही संगत हमेशा उनका सहयोग करती है। प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि यह सेवा बाबा शुबेग सिंह कार सेवा वालों ने की है। संगत के सहयोग से बनवाया स्वर्ण कलश शनिवार को गुरु चरणों में अरदास के बाद गुरुद्वारा साहिब के श्री दरबार साहिब के भवन के शिखर पर सुशोभित किया गया है। स्वर्ण कलश अर्पित करते समय बाबा दर्शन सिंह कार सेवा वाले,गुबखश सिंह, हरप्रीत सिंह जंगी, नरेंद्र सिंह गिल, हरियाणा कमेटी के मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनियामाजरा, उपसचिव सतपाल सिंह, खेतीबाडी इंचार्ज कुलदीप सिंह भानोखेड़ी, मैनेजर जज सिंह, तजिंदर सिंह मक्कड, तजिंदरपाल सिंह स्याहपोश, रूपिंदर सिंह, बलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, अवतार सिंह, लखविंदर सिंह, जसवंत सिंह ग्रेटा, इकबाल सिंह, कर्मजीत सिंह सहित संगत मौजूद रही।
विज्ञापन


बीबी रविंदर कौर अजराना ने बताया कि सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादा बाबा अजीत सिंह , बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह, माता गुजर कौर की अद्वितीय शहादत को समर्पित महान धार्मिक समागम सफर-ए-शहादत करवाया जा रहा है। इसके तहत 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबान में समागम करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं नीम साहिब कैथल, 19 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र, 20 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास माडल टाउन पानीपत, 21 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं सिरसा, 22 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं हनुमान गेट जगाधरी, 23 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब पातशाही नौंवी तरावड़ी और 24 दिसंबर को गुरुद्वारा साहिब पातशाही आठवी पंजोखरा साहिब अंबाला में समागम करवाए जाएंगें। जिनमें पंथ के महान रागी,ढाडी व कविशरी जत्थे संगत को गुरु इतिहास से जोडेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed