{"_id":"67a510a0c19103653d03c829","slug":"gods-house-is-the-target-of-thieves-crimes-are-not-stopping-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-131063-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोरों के निशाने पर भगवान के घर, नहीं थम रहीं वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोरों के निशाने पर भगवान के घर, नहीं थम रहीं वारदात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के मंदिर व अन्य धार्मिक संस्थान चोरों के निशाने पर है, जिसके चलते पिछले करीब 20 दिन के दौरान ही कई वारदात सामने आ चुकी हैं। ये वारदात थम नहीं रही है और अब शहर के प्राचीन स्थाणेश्वर महादेव मंदिर में भी चोर घुस गए। जहां से छह दानपात्रों को तोड़कर हजारों की दानराशि चुरा ले गए।
इससे पहले भी शहर के कई प्रमुख मंदिर चोरों का निशाना बन चुके हैं। बुधवार की रात चाेर स्थाणेश्वर महादेव मंदिर की दीवार फांदकर घुसे। मंदिर के छह दान पात्र को तोड़कर हजारों रुपये ले गए। इसके साथ वह मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा कि भगवान की मूर्ति के पास लगे दान पात्रों को भी काटने का प्रयास किया गया है। चोरी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।
पिछले एक महीने में आधा दर्जन मंदिरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। पुलिस को दी शिकायत में महंत लक्ष्मी नारायण पुरी ने बताया कि बुधवार की रात मंदिर चोरों द्वारा मंदिर में लगे दान पात्रों का तोड़कर दानराशि निकाल ले गए। वहीं महंत ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शहर में पहले भी मंदिरों में चोरी हुई है।