फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Glimpse of self-reliance seen in Haryana Pavilion

Kurukshetra News: हरियाणा पवेलियन में दिखी आत्मनिर्भरता की झलक

Tue, 10 Dec 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Glimpse of self-reliance seen in Haryana Pavilion
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग के समक्ष कुवि की ओर से सजाए गए हरियाणा पवेलियन में आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। इसमें विद्यार्थियों ने स्व निर्मित खाद्य पदार्थ सहित अन्य वस्तुओं को प्रदर्शित किया है, जिसे अन्य लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुवि के गृह विज्ञान विभाग एवं टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणा पवेलियन में लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजन की स्टाल में आने वाले पर्यटक खूब स्वाद चख रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चॉकलेट प्रतिदिन बिक जाती है। वहीं उनके द्वारा बनाए गए गोल-गप्पे, दही-बल्ले तथा आलू की टिक्की के भी पर्यटक मुरीद हो गए हैं।
विज्ञापन

स्टॉल लगाने वाले गृह विज्ञान विभाग की छात्रा एकता, मनीषा, नेहा, अंशुशिखा ने बताया कि वे पिस्ता, चौलाई, खोया, बिस्कुट से बनी चॉकलेट बेच रही हैं, जिसे पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। आईआईएचएस की छात्रा मुस्कान, मंदीप, शिवानी, प्रियंका ने बताया कि वे हर्बल चाय, बाजरे एवं रांगी से बनी चॉकलेट को बेच रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार का नया अवसर मिला है। पवेलियन में पहले दिन से ही पर्यटकों की भारी भीड़ है, जहां दूसरे राज्य के पर्यटकों सहित प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी लोग प्रतिदिन आकर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं। इससे हमें हजारों रुपये की सेल हो रही है तथा भविष्य में वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर इसे बडे़ स्तर पर शुरू करेंगे। इस संबंध में प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि स्वरोजगार एवं स्वावलंबन आज के समय की मांग है। क्योंकि विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed