{"_id":"684b3616d85e18d22f07e5b2","slug":"give-sweet-water-to-drink-only-in-steel-and-glass-glasses-siwach-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137173-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीठा पानी स्टील और कांच के गिलास में ही पिलाएं : सिवाच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीठा पानी स्टील और कांच के गिलास में ही पिलाएं : सिवाच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की टीम ने शहर में लगाई जाने वाले मीठे पानी की छबील में प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया। नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि संस्थाओं को समझाया कि वो मीठा पानी स्टील व कांच के गिलासों में ही पिलाएं व साफ-सफाई रखने के लिए डस्टबिन का प्रयोग करें।
स्वच्छ भारत मिशन कुरुक्षेत्र के सदस्य अवनी गुप्ता, सुनील वर्मा आईसी एक्सपर्ट बिरेंद्र कुमार भारद्वाज, वाह फाउंडेशन के सदस्य विवेक की टीम के द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों को मीठा पानी पिलाने वाले लोगों को जागरूक किया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। स्वच्छ भारत मिशन के सदस्यों के द्वारा रोड पर पड़े खाली गिलास को उठाया और गाड़ी में डाला गया। इससे वहां पर उपस्थित लोगों में जागरूकता आई और नागरिकों ने अपने गिलास को उठाकर कचरे के कंटेनर में डालना शुरू किया।
आईईसी एक्सपर्ट वीरेंद्र कुमार ने कहा कि लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास में पानी पिलाया जाता है। खाली गिलास उड़कर सड़क पर फैल जाता है, जिसके बाद उस पर कई बार बाइकें फिसल जाती हैं। बेसहारा पशु भी उसे खाकर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इसके अलावा आसपास का क्षेत्र भी गंदा हो जाता है और प्लास्टिक के गिलास उड़कर नालियों में पानी अवरोध करने का कारण भी बनते हैं।