फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Give 27 percent reservation in Panchayat elections, Kurukshetra

पंचायत चुनाव में 27 प्रतिशत आरक्षण दें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Give 27 percent reservation in Panchayat elections, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ उठाई है। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बुधवार को उपायुक्त को राज्यपाल के नाम मांग का ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी ने बताया कि राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में ओबीसी को मात्र आठ प्रतिशत आरक्षण देने की बात कहकर धोखा किया है। 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी का हक है। जिसे ओबीसी को 16 प्रतिशत और बीसी को 11 प्रतिशत मंडल कमीशन ने तय किया है। इसके बावजूद भाजपा सरकार ओबीसी का आरक्षण छीन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखती है। अधिकार देने के नाम पर इस वर्ग की अनदेखी की जा रही है। भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग की घोर विरोधी है। आठ प्रतिशत आरक्षण देने की बात करके पिछड़े वर्ग को राजनीति से बाहर करने की सरकार की मंशा साबित करती है कि पार्टी का एजेंडा अगडे़ व पूंजीपति लोगों को राजनीतिक रूप से स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है सरकार पंचायती राज व्यवस्था में ओबीसी को उसका पूरा हक दे। इसके अलावा अन्य प्रदेशों में जातिगत गणना करवाई जाए और जातिगत जनगणना के आधार पर ही ओबीसी को उनका हक मिलना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पानीपत जिला प्रभारी प्रवीण कश्यप दयालपुर, हरि सिंह पांचाल, मोहनलाल, कृष्ण चंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed