{"_id":"583c78bd4f1c1bb61fde58e9","slug":"gita-marathon-gita-jayanti-kurukshetra-gita-jayanti-race-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता मैराथन में आज दौड़ेंगे हजारों धावक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता मैराथन में आज दौड़ेंगे हजारों धावक
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
cross country race
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर पहली बार कुरुक्षेत्र गीता मैराथन में हजारों लोग दौड़कर महोत्सव के इतिहास में एक नया अध्याय जोडे़ंगे। मैराथन के लिए प्रशासन की तरफ से प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मैराथन को विधायक सुभाष सुधा मंगलवार को पुरुषोतमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर से झंडी देकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
मैराथन में जहां पुरुष 21 किलोमीटर दौड़ेंगे, वहीं महिलाएं 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगी। इसके अलावा शहर के आम नागरिक व संस्थाओं के प्रतिनिधि ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट की तरफ से अर्ध-परिक्रमा पूरी करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दी। वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में 29 नवंबर को पुरुषोतमपुरा बाग से शुरू होने वाली कुरुक्षेत्र गीता मैराथन के आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से पायलट गाड़ी, रुट पर बैरिकेट, लिंक रोड और पुरुषोतमपुरा बाग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र क्रैन और मोटर मैकेनिक ड्राइवर, जिला शिक्षा अधिकारी ज्यादा से ज्यादा स्कूलों के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट और रुट पर पानी की बोतलों की व्यवस्था, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सहित एंबुलेंस व आवश्यक दवाईयां की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैराथन के प्रबंधों का कार्य एसडीएम थानेसर नरेंद्र पाल मलिक की देखरेख में पूरा किया गया है। 29 नवंबर को सुबह 8 बजे पुरुषों की 21 किलोमीटर मैराथन पुरुषोतमपुरा बाग से शुरू होगी।
विज्ञापन
यह होगा मैराथन का रूट
प्रतिभागी पुरुषोतमपुरा बाग, दयालपुर, मिर्जापुर, यूनिवर्सिटी द्वितीय गेट, तृतीय गेट, देवी लाल चौंक, पुराना बस अड्डा, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, द्रोणाचार्य स्टेडियम, शहीद उधम सिंह चौक, मैक से होते हुए पुरुषोतमपुरा बाग में पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 51 हजार, द्वितीय को 31 हजार, तृतीय को 21 हजार और 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। महिलाओं की 5 किलोमीटर मैराथन भी करीब 8 बजे पुुरुषोतमपुरा बाग से शुरू होगी। इसके लिए दौड़ने वाली महिलाएं पुरुषोतमपुरा बाग, मैक, रेलवे रोड, सलारपुर रोड, बीआर चौक और मैक से होती हुई पुरुषोतमपुरा बाग पर संपन्न होगी।
इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली महिला को 21 हजार, द्वितीय को 15 हजार, तृतीय को 11 हजार और 10 महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 5-5 हजार की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिटी विलवॉक में शहर के आम नागरिक भाग ले सकेंगे। इस का आयोजन पुरुषोतमपुरा बाग में 29 नवंबर को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर वॉक शुरू होगी। इसमें सिर्फ ब्रहमसरोवर की परिक्रमा पैदल चलकर ही पूरी करनी होगी।