{"_id":"584709274f1c1be159448fbd","slug":"gita-jayanti-mahotsav-gita-jayanti-kurukshetra-gita-jayanti-krishna-project-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन पट्टिका बनी युवाओं को लिए सेल्फी प्वाइंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन पट्टिका बनी युवाओं को लिए सेल्फी प्वाइंट
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कृष्णा सर्किट का राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उद्घाटन करना था, लेकिन राष्ट्रीय शोक के चलते राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द हो गया। इससे उद्घाटन पटिका भी बाट जोहती रह गई। लेकिन यह पट्टिका युवक-युवतियों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन कर रह गया। युवा यहां खुद ही कृष्णा सर्किट का उद्घाटन करते रहे और खुद ही सेल्फी लेते रहे। हालांकि प्रशासन की ओर से भी दिन भर यही चर्चा की जाती रही कि अब राष्ट्रपति 10 दिसंबर को गीता जयंती समारोह में आ सकते हैं, जिस दौरान ही कृष्णा सर्किट का उद्घाटन भी किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उस समय के लिए अलग से पट्टिका लगाई जाएगी या फिर अभी लगाई गई पट्टिका से ही उद्घाटन करवाया जाएगा, यह तो बाद में ही तय होगा, लेकिन राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द होने व मुख्यमंत्री के यहां से जाने के तत्काल बाद ही पुलिस भी विश्राम अवस्था में आ गई। जिसका युवक-युवतियों ने भी जमकर फायदा उठाया। उद्घाटन पट्टिका के साथ दिन भर की गई छेड़छाड़ को लेकर जब मौके पर तैनात यमुनानगर के डीएसपी राविंद्र कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कुरुक्षेत्र पुलिस पर मामला टाल दिया और कहा कि अब यहां की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की ही रहेगी।
विज्ञापन