फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita Jayanti grace the occasion raise the yellow buses roadways, Kurukshetra

गीता जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी रोडवेज की पीली बसें

Sun, 06 Nov 2016 12:18 AM IST
दीपक शर्मा/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
दीपक शर्मा/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 06 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gita Jayanti grace the occasion raise the yellow buses roadways, Kurukshetra
गीता जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगी रोडवेज की पीली बसें - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को यादगार एवं खास बनाने के लिए रोडवेज विभाग ने नई पहल की है। रोडवेज की पीले रंग की बसें पहली बार गीता जयंती की शोभा बढ़ाती और यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएंगी। इसको लेकर विभाग ने योजना के तहत तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र डिपो ने 6 से 10 दिसंबर तक धर्मनगरी में ब्रह्मसरोवर तट पर मनाए जा रहे गीता जयंती समारोह के प्रचार-प्रसार में मदद को लेकर चार बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों को देखकर बाहरी पर्यटकों को धर्मनगरी में आने का अहसास होगा। ये पिहोवा रूट पर चलने वाली नीली बसें हैं, जोकि अब पूरी तरह पीले रंग में रंगी होंगी। बसों को अलग लुक देने तथा यात्रियों को आकर्षित करने के लिए इनपर जयंती से संबंधित होर्डिंग तथा गीता जयंती का लोगों भी खासतौर पर लगाया जाएगा, जोकि डीसी की ओर से तैयार करवाकर रोडवेज को सौंपा जाएगा। योजना को गति देते हुए दो बसों पर पीला रंग करा भी दिया गया है, जबकि बाकी दो बसें अभी गुरुग्राम में तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इन बसों में बाहरी पर्यटकों के अलावा आम यात्री भी आसानी से समारोह स्थल तक पहुंच सकते हैं। खास बात ये कि इनके किराए में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई। फिलहाल इन बसों को पिपली से ज्योतिसर के बीच ब्रह्मसरोवर तक चलाए जाने की योजना है। अन्य रूटों पर भी चलाने को लेकर विभागीय एवं जिला प्रशासन की मीटिंग में फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बसे पूर्व निर्धारित रूट पर चल रहीं हैं : जीएम
रोडवेज जीएम रोहताश वर्मा ने बताया कि गीता जयंती समारोह के लिए स्पेशल चार पीले रंग की बसें चलाई जाएंगी। इनमें से जो दो बसें पीली हो चुकी हैं, वे फिलहाल पूर्व निर्धारित रूट पर ही चल रही हैं। योजना के तहत रूट, समयसारणी तथा जयंती के बाद भी पीले रंग में चलती रहेंगी या नहीं, इस संबंध में जल्द ही डीसी के साथ होने वाली मीटिंग में फाइनल रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed