फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   girls will receive professional training in hair and beauty artistry.

Kurukshetra News: 100 युवतियों को मिलेगा हेयर एंड ब्यूटी आर्टिस्ट्री का प्रोफेशनल प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
girls will receive professional training in hair and beauty artistry.
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से वीएलसीसी के माध्यम से 100 लड़कियों को हेयर एंड ब्यूटी आर्टिस्ट्री का सर्टिफिकेट कोर्स करवाया जाएगा। इस कोर्स में स्किन, हेयर और मेकअप से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि युवतियां रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ सकें। दो माह की अवधि वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिदिन दो घंटे की नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। रविवार सहित तीन बैचों में यह कोर्स आयोजित होगा। प्रशिक्षण अनुभवी और प्रोफेशनल ट्रेनर्स की ओर से दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में आधुनिक संसाधनों के साथ प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था की गई है जिससे प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता का कौशल विकास प्राप्त हो सक। नवीन जिंदल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट से डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि कोर्स की कुल फीस का 65 प्रतिशत भाग फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति के रूप में वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed