{"_id":"65e7809b66caba2dc9069f01","slug":"girls-body-found-on-railway-track-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-114786-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव
विज्ञापन
शाहाबाद। मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन शाहाबाद के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव बरामद हुआ है। जीआरपी की टीम ने शव कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जांच अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि युवती की पहचान 24 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। युवती मोहड़ी के आदेश मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में नौकरी करती थी और गांव बीबीपुर की निवासी थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों के मुताबिक काजल जीटी रोड साइड से आकर और रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर के दूसरी साइड जा रही थी, जिसके बाद अंबाला से दिल्ली की ओर जा रही तेज गति की ट्रेन की चपेट में आ गई ।
मृतक युवती की मां उषा देवी ने बताया कि जब उनकी बेटी अस्पताल से ड्यूटी के बाद निकली थी तो उसके साथ फोन पर बात की थी और बताया था कि वह एक घंटे में घर पहुंच जाएगी।