फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Girlfriend murdered, then boyfriend committed suicide by hanging himself

Kurukshetra News: प्रेमिका की हत्या फिर प्रेमी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 08 Sep 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 08 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered, then boyfriend committed suicide by hanging himself
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे के समीप एक होटल के कमरे में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद युवक ने चुन्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की शिनाख्त कमलदीप सिंह (27) निवासी गुमयारा गांव जिला मुक्तसर साहिब पंजाब के रूप में हुई । युवती (23) अंबाला जिले की रहने वाली थी, जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमए कर रही थी तथा कुवि हॉस्टल में रहती थी। घटना रात 10 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों नए बस अड्डे के निकट एक होटल की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 204 में रुके थे। शनिवार सुबह 11 बजे तक दोनों बाहर नहीं आए तो होटल कर्मी को कुछ शक हुआ, मगर उन्होंने कमरे में जाना उचित नहीं समझा। शाम को युवती के परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर कई कॉल की, मगर उसने कोई कॉल नहीं उठाई। उसके बाद परिजनों ने कुवि हॉस्टल में अपनी बेटी के बारे में पूछा तो उनको पता चला कि उनकी बेटी हॉस्टल में मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन

वहीं होटल स्टाफ ने कमरे में कोई हलचल न पाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल के रिकॉर्ड से आधार कार्ड लेकर उनके परिजनों को सूचित कर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया तो युवती का शव चादर में लिपटा पड़ा था और कमलदीप का शव चुन्नी के सहारे फंदा पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटो से शव पहुंचाए अस्पताल
पुलिस के मुताबिक युवती के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ऑटो के जरिए दोनों शव को शवगृह पहुंचाया। देर रात तक पुलिस कागजी कार्रवाई में जुटी रही। आज रविवार को दोनों के शव पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर रात तक दोनों के परिजन सेक्टर-सात पुलिस चौकी में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed